//1?1:2}function urlMod(){var e=window.location.pathname;"p"===e.substring(1,2)?(e=(e=e.substring(e.indexOf("/",1)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../"+e)):(e=(e=postsDatePrefix?e.substring(1):e.substring(e.indexOf("/",7)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../../"+e))}function urlSearch(e,t){var n=e+".html";t.forEach(function(e){-1!==e.search(n)&&(window.location=e)})}function urlManager(){var e=urlVal();0===e?accessOnly||urlMod():1===e?getJSON(postsOrPages[feedPriority],1):2===e&&(accessOnly||history.replaceState(null,null,"/"))}function getJSON(e,t){var n=document.createElement("script");if(useApiV3){var o="https://www.googleapis.com/blogger/v3/blogs/"+blogId+"/"+e+"?key="+apiKey+"#maxResults=500#fields=nextPageToken%2Citems(url)#callback=bloggerJSON";nextPageToken&&(o+="#pageToken="+nextPageToken),nextPageToken=void 0}else o=window.location.protocol+"//"+window.location.hostname+"/feeds/"+e+"/default?start-index="+t+"#max-results=150#orderby=published#alt=json-in-script#callback=bloggerJSON";o=o.replace(/#/g,amp),n.type="text/javascript",n.src=o,document.getElementsByTagName("head")[0].appendChild(n)}function bloggerJSON(e){var t=[];if(useApiV3||void 0===urlTotal&&(urlTotal=parseInt(e.feed.openSearch$totalResults.$t)),useApiV3){try{e.items.forEach(function(e,n){t.push(e.url)})}catch(e){}nextPageToken=e.nextPageToken}else try{e.feed.entry.forEach(function(n,o){var r=e.feed.entry[o];r.link.forEach(function(e,n){"alternate"===r.link[n].rel&&t.push(r.link[n].href)})})}catch(e){}urlSearch(window.location.pathname,t),urlTotal>150?(jsonIndex+=150,urlTotal-=150,getJSON(postsOrPages[feedPriority],jsonIndex)):nextPageToken?getJSON(postsOrPages[feedPriority]):secondRequest&&(nextPageToken=void 0,urlTotal=void 0,jsonIndex=1,secondRequest=!1,0===feedPriority?(feedPriority=1,getJSON("posts",1)):1===feedPriority&&(feedPriority=0,getJSON("pages",1)))}function bloggerJS(e){e&&(feedPriority=e),urlManager()}bloggerJS(); //]]> Vrat Aur Tyohar: ahoi ashtami
LATEST POSTS
ahoi ashtami लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ahoi ashtami लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

अहोई अष्टमी 2018: अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और आरती का तरीका

अहोई अष्टमी 2018: अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और आरती का तरीका




साल 2018 में अहोई अष्टमी व्रत 31 अक्टूबर को है। इस व्रत का हमेशा से ही महत्व बहुत अधिक रहा है। इस व्रत में स्याहु माता की उपासना की जाती है। यह माता संतान का सुख देने वाली है। इसलिए बात जब संतान के भले के लिए आराधना की आती है तो स्याहु माता का व्रत सबसे पहले किया जाता है।
 
यह व्रत अपने आप में अनूठा है। इस दिन माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए स्याहु माता का व्रत करती है। और उनसे अपनी संतान के कल्याण की प्रार्थना करती है। इस दिन माताओं को अपनी संतान के लिए अवश्य ही व्रत करना चाहिए। इस व्रत में तारों को अर्घ्य देकर पूजा सम्पन्न मानी जाती है।

अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त

पूजा समय 31 अक्तूबर 2018 बुधवार - सांय 05:45 से 07:02 तक 
तारों के दिखने का समय 31 अक्तूबर 2018 बुधवार - 06:12 बजे

अहोई अष्टमी व्रत कथा

एक साहूकार के 7 बेटे और एक बेटी थी। साहुकार ने सभी की शादी कर दी। अब उसके घर में सात बेटों के साथ सातबहुंएं भी थीं। साहुकार की बेटी दिवाली पर अपने ससुराल से मायके आई। दिवाली पर घर को लीपना था, इसलिए सारी बहुएं जंगल से मिट्टी लेने गईं। भाभियों के साथ साहुकार की बेटी भी गई।
 
साहूकार की बेटी जहां से मिट्टी ले रही थी, उस स्थान पर स्याहु (साही) अपने सात बेटों से साथ रहती थी। मिट्टी लेते में बेटी की खुरपी के चोट से स्याहु का एक बच्चा मर गया। इस पर क्रोधित होकर स्याहु ने कहा कि मैं तुम्हारी कोख बांधूंगी।
 
स्याहु के वचन सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभियों से एक-एक कर विनती करती हैं कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा लें। सबसे छोटी भाभी ननद मान जाती है। फिर छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते हैं, वे सात दिन बाद मर जाते हैं।
 
जब उसने निराश हो पण्डित जी से उपाय पूछा तो उन्होंने बताया पंडित ने सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी। ननद ने ऐसा ही किया। गाय की खूब सेवा की। सुरही गाय ने प्रसन्न हो उनसे वर मांगने को कहा। तब ननद बोली कि मेरे बच्चे नहीं होते है क्योकि स्याहु माता के श्राप से मेरी कोख बंधित है। आप मुझ पर कृपा करें जिससे मुझे संतान सुख मिले।
 
गाय माता ननद को स्याहु माता के पास लेकर गई। वहां रहकर वो स्याहु माता की पूजा कर उनसे आशिर्वाद रूप में संतान का सुख मांगती है। माता उसे वरदान देती है कि तेरे सारे बच्चे तुझे वापस मिल जाएंगे।
 
अहोई का अर्थ एक यह भी होता है 'अनहोनी को होनी बनाना।' जैसे साहूकार की छोटी बहू ने कर दिखाया था। जिस तरह अहोई माता ने उस साहूकार की बहु की कोख को खोल दिया, उसी प्रकार इस व्रत को करने वाली सभी नारियों की अभिलाषा पूर्ण करें।

अहोई अष्टमी आरती

जय अहोई माता जय अहोई माता।
तुमको निसदिन ध्यावत हरी विष्णु धाता।।
ब्रम्हाणी रुद्राणी कमला तू ही है जग दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता।।
तू ही है पाताल बसंती तू ही है सुख दाता।
कर्म प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।।
जिस घर थारो वास वही में गुण आता।
कर न सके सोई कर ले मन नहीं घबराता।।
तुम बिन सुख न होवे पुत्र न कोई पता।
खान पान का वैभव तुम बिन नहीं आता।।
शुभ गुण सुन्दर युक्ता क्षीर निधि जाता।
रतन चतुर्दश तोंकू कोई नहीं पाता।।
श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता। 
उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता।।

अहोई अष्टमी व्रत में तारों को अर्घ्य देने का महत्व

अहोई अष्टमी व्रत में तारों को अर्घ्य देने का महत्व



अहोई अष्टमी का व्रत 31 अक्टूबर 2018 को रखा जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखे जानें वाले व्रत को अहोई अष्टमी कहा जाता है। होई माता का ये व्रत माताएं अपनी संतान के लिए रखती है।
 
जिस प्रकार करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, उसी प्रकार अहोई अष्टमी के दिन तारों को अर्घ्य दिया जाता है। ये एक इकलौता व्रत है जिसमे तारों को अर्घ्य दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस व्रत में तारों को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?

अहोई अष्टमी व्रत में तारों को अर्घ्य देने का महत्व

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि आकाश में तारों की संख्या को आज तक कोई गिन नहीं पाया है। इसी को देखते हुए माताएं तारों से ये प्रार्थना करती है कि मेरे कुल में भी इतनी ही संताने हो।
 
जो मेरे कुल का नाम रोशन करें। और जिस प्रकार तारे आसमान में हमेशा के लिए विद्यमान रहते है, ठीक उसी प्रकार तारों की तरह की कुल की संतानों का नाम भी हमेशा के लिए संसार में विद्यमान रहें। यही वजह है कि माताएं इस दिन तारों को अर्घ्य देती है।
 
एक अन्य कथा के अनुसार ऐसी मान्यता है कि आकाश के सब तारें होई माता की संतान है। इसलिए उन्हें अर्घ्य दिए बिना इस व्रत को पूरा नहीं माना जाता है। और ना ही अहोई अष्टमी निर्जल व्रत का पुण्य फल माताओं और उनकी संतानों को मिल पाता है।
 
जिस प्रकार आकाश की शोभा तारों से होती है। उसी प्रकार माताओं की शोभा उनके संतानों से होती है। इसलिए ही इस व्रत में तारों को इतना अधिक महत्व दिया गया है।

अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री जिसके बिना पूजा अधूरी है

अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री जिसके बिना पूजा अधूरी है  





अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री में माता पार्वती को प्रिय वस्तुओं का ही प्रयोग किया जाता है। अहोई अष्टमी व्रत इस बार 31 अक्टूबर को है। इस व्रत में माताएं संतान की मंगलकामना और लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। इसलिए हम आपको अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री के विषय में बता रहे हैं। अहोई या होई माता का व्रत देशभर में महिलाएं संतान की रक्षा के लिए करती हैं। संतान को किसी भी तरह की अनहोनी और मुसीबत से बचाने के लिए माएं माता पार्वती की आराधना करती हैं। इस व्रत में महिलाएं खासतौर पर पुत्रों की पूजा करती हैं। इसलिए अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री खरीदी जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर होई व्रत में क्या सामान है जरूरी...

अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री


अहोई माता मूर्ति/चित्र 
स्याहु माला
दीपक
करवा 
पूजा रोली, अक्षत
तिलक के लिए रोली
दूब
कलावा
पुत्रों को देने के लिए श्रीफल
माता को चढ़ावे के लिए श्रृंगार का सामान

बयाना

सात्विक भोजन
चौदह पूरी और आठ पुओं का भोग
चावल की कटोरी, मूली, सिंघाड़े, फल
खीर
दूध व भात
वस्त्र
बयाना में देने के लिए नेग (पैसे)
अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री माता पर्वती की पूजा के लिए खरीदी जाती है। इसमें सबसे पहले अहोई माता की पूजा के लिए गेरू से दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाया जाता है। साथ ही स्याहु और उसके सात पुत्रों का चित्र भी निर्मित किया जाता है। 
अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री में माता जी के सामने चावल की कटोरी, मूली, सिंघाड़े रखते हैं और सुबह दिया रखकर कहानी कही जाती है। कहानी कहते समय चावल हाथ में लिए जाते हैं, उन्हें साड़ी/सूट के दुप्पटे में बांध लेते हैं। सुबह पूजा करते समय लोटे में पानी और उसके ऊपर करवे में पानी रखते हैं। यह करवा चौथ में इस्तेमाल करवा होता है। 
इस करवे का पानी दिवाली के दिन पूरे घर में भी छिड़का जाता है। संध्या काल में इन चित्रों की पूजा की जाती है। अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री में पके खाने में चौदह पूरी और आठ पुओं का भोग अहोई माता को लगाया जाता है। उस दिन बयाना निकाला जाता है। बायने में चौदह पूरी या मठरी या काजू होते हैं। लोटे के जल से शाम को चावल के साथ तारों को अर्घ्य किया जाता है।
अहोई अष्टमी की पूजा सामग्री में सबसे आवश्यक विधान यह भी है कि चांदी की अहोई बनाई जाती है जिसे स्याहु माला कहते हैं। इस स्याहु की पूजा रोली, अक्षत, दूध व भात से की जाती है। पूजा पाठ के बाद माताएं अन्न-जल ग्रहण करती हैं। उस करवे के जल को दीपावली के दिन पूरे घर में छिड़का जाता है। यह जल पुत्रों के स्नान में भी इस्तेमाल किया जाता है। माताएं व्रत संपन्न कर पुत्रों की मंगलकामना की दुआ करती हैं। 

Slider (Need Documentation)

 
Copyright © 2019 Vrat Aur Tyohar. | All Rights Reserved '>