//1?1:2}function urlMod(){var e=window.location.pathname;"p"===e.substring(1,2)?(e=(e=e.substring(e.indexOf("/",1)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../"+e)):(e=(e=postsDatePrefix?e.substring(1):e.substring(e.indexOf("/",7)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../../"+e))}function urlSearch(e,t){var n=e+".html";t.forEach(function(e){-1!==e.search(n)&&(window.location=e)})}function urlManager(){var e=urlVal();0===e?accessOnly||urlMod():1===e?getJSON(postsOrPages[feedPriority],1):2===e&&(accessOnly||history.replaceState(null,null,"/"))}function getJSON(e,t){var n=document.createElement("script");if(useApiV3){var o="https://www.googleapis.com/blogger/v3/blogs/"+blogId+"/"+e+"?key="+apiKey+"#maxResults=500#fields=nextPageToken%2Citems(url)#callback=bloggerJSON";nextPageToken&&(o+="#pageToken="+nextPageToken),nextPageToken=void 0}else o=window.location.protocol+"//"+window.location.hostname+"/feeds/"+e+"/default?start-index="+t+"#max-results=150#orderby=published#alt=json-in-script#callback=bloggerJSON";o=o.replace(/#/g,amp),n.type="text/javascript",n.src=o,document.getElementsByTagName("head")[0].appendChild(n)}function bloggerJSON(e){var t=[];if(useApiV3||void 0===urlTotal&&(urlTotal=parseInt(e.feed.openSearch$totalResults.$t)),useApiV3){try{e.items.forEach(function(e,n){t.push(e.url)})}catch(e){}nextPageToken=e.nextPageToken}else try{e.feed.entry.forEach(function(n,o){var r=e.feed.entry[o];r.link.forEach(function(e,n){"alternate"===r.link[n].rel&&t.push(r.link[n].href)})})}catch(e){}urlSearch(window.location.pathname,t),urlTotal>150?(jsonIndex+=150,urlTotal-=150,getJSON(postsOrPages[feedPriority],jsonIndex)):nextPageToken?getJSON(postsOrPages[feedPriority]):secondRequest&&(nextPageToken=void 0,urlTotal=void 0,jsonIndex=1,secondRequest=!1,0===feedPriority?(feedPriority=1,getJSON("posts",1)):1===feedPriority&&(feedPriority=0,getJSON("pages",1)))}function bloggerJS(e){e&&(feedPriority=e),urlManager()}bloggerJS(); //]]> Vrat Aur Tyohar: rashifal 2019
LATEST POSTS
rashifal 2019 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
rashifal 2019 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

आपकी राशि क्या है ? जानिये

आपकी राशि क्या है ? जानिये 



ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं। सभी राशियों के लिए अलग-अलग नाम अक्षर निर्धारित किए गए हैं। कुंडली के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का नाम रखा गया है तो उसके नाम का पहला अक्षर जैसा होता है वैसी ही उसकी राशि मानी जाती है। इन्हीं राशियों पर सभी का भूत-भविष्य और वर्तमान निर्भर करता है। इन राशियों का स्वरूप अलग-अलग होता है। व्यक्ति की राशि के आधार पर ही उसके स्वभाव का आंकलन किया जाता है। जानिए राशियों का स्वरूप और उनके नाम अक्षर-
 मेष:मेष राशि भेड़ का समान होती है। इस राशि के लोगों के नाम अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ होते हैं।
 वृष:इस राशि में बैल का चित्र दिखाई देता है। वृषभ राशि के लोग ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो नाम अक्षर के होते हैं।
 मिथुन:इस राशि में नारी व पुरुष का युग्म, नारी के हाथ में वीणा और पुरुष के हाथ में धारण किए हुए चिन्ह होते हैं। मिथुन राशि के लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह रहता है।
 कर्क: इसका स्वरूप केकड़े के समान होता है। इन लोगों का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो रहता है।
 सिंह: इस राशि में सिंह की आकृति दिखाई देती है। मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से प्रारंभ होने वाले नाम सिंह राशि के होते हैं।
 कन्या: इस राशि के स्वरूप में एक लड़की नौका में बैठी हुई दिखाई देती है। जिसके हाथ में धान व अग्नि होती है। कन्या राशि में नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो रहता है।
 तुला: एक पुरुष तराजू हाथ में लिए दिखाई देता है। र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते अक्षर वाले नाम तुला राशि के माने गए हैं।
 वृश्चिक: इसका रूप बिच्छू के समान रहता है। वृश्चिक राशि के अक्षर इस प्रकार हैं- तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू।
 धनु:इस राशि का स्वरूप में हाथ में धनुष लिए एक पुरुष दिखाई देता है। साथ ही घोड़ा भी दिखाई देता है। य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे नाम अक्षर वाले धनु राशि के लोग होते हैं।
 मकर: इसका मृग यानि हिरण के समान मुख वाला स्वरूप होता है। भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी अक्षर मकर राशि के हैं।
 कुंभ: इसका स्वरूप में कंधे पर कलश लिए एक पुरुष दिखाई देता है। कुंभ राशि के लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द रहता है।
 मीन: इस राशि में दो मछलियां एक के मुख पर दूसरे की पूंछ लगकर गोल बनी हुई है। दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची अक्षर के नाम वाले लोग मीन राशि के रहते हैं। 

मेष राशिफल 2019



वृषभ राशिफल 2019



मिथुन राशिफल 2019



सिंह राशिफल 2019


कन्या राशिफल 2019


धनु राशिफल 2019


वृश्चिक राशिफल 2019



मीन राशिफल 2019


तुला राशिफल 2019




मकर राशिफल 2019






कुम्भ राशिफल 2019



मंगलवार, 18 सितंबर 2018

मीन राशिफल 2019

मीन राशिफल 2019



राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों के लिए यह साल शानदार रहने वाला है। इस वर्ष आपका करियर चमक सकता है। कार्यस्थल पर आपको एक अलग पहचान मिलेगी। हालांकि दूसरी ओर आपको आर्थिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
मीन वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आप नौकरी और बिजनेस में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। वहीं आपको अपनी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा। इस वर्ष आपकी पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर इस साल आपको थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए धन संबंधी योजना को लेकर विशेष सावधानी बरतें। जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से बचें।  पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। घर में किसी प्रकार का क्लेश आदि रह सकता है। फैमिली मेंबर्स के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है। आप अपनी फैमिली लाइफ़ से थोड़ा मायूस रह सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो साल 2019 आपके लिए ख़ास रह सकता है। इस वर्ष आपको वैवाहिक जीवन में कुछ बहुत अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। जीवनसाथी आपकी ख़ुशी का कारण बनेगा। हालांकि आपको ऐसे कड़वे अनुभवों से भी गुजरना पड़ेगा जिससे आपको मायूस भी होना पड़ सकता है।  इस वर्ष आप अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज़ रह सकते हैं। रिलेशनशिप को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की शंका रह सकती है और प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। इसलिए इस स्थिति में थोड़ा संयम से काम लें।  यदि आप छात्र हैं तो इस साल पढ़ाई में किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। परंतु आप इस वर्ष अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएं। आपका ध्यान किसी कारणवश भटक सकता है। इस साल पढ़ाई में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
राशिफल 2019 के अनुसार करियर :
 ज्योतिषफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका करियर चमक सकता है, क्योंकि करियर के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। यदि आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं तो इस वर्ष आपका करियर ऊँचाई की बुलंदियों को भी छू सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपकी छवि एक परिश्रमी, मेहनती और ईमानदार कर्मी की होगी। नौकरी में आपका प्रमोशन भी संभव है। जनवरी-मार्च में पदोन्नति से संबंधित आपको ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। अहंकार को अपने अंदर न पनपने दें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सितंबर, नवंबर और दिसंबर भी आपके लिए कई अवसर लेकर आएंगे। ऐसे में उन अवसरों को भुनाने के लिए तैयार रहें। अपने आपको तकनीकि प्रेमी बनाएं। जुलाई-अगस्त और अक्टूबर का समय करियर जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय अपने आपको पूर्ण अनुशासन के दायरे में रखें। ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी छवि को कोई नुकसान पहुँचे। फालतू के विवादों से दूर रहें और अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि आप कोई व्यापार में हाथ आज़मा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपके व्यापार में वृद्धि होगी और उसका विस्तार भी संभव है। ख़ुद को सफल उद्यमी बनाएं और जोखिम उठाने से न डरें। इस वर्ष आपके साहस और आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आएगी जिससे आप बड़े से बड़ा कार्य आसानी से कर गुजरेंगे।
 
राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन
 आर्थिक जीवन: साल 2019 में आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस वर्ष अपने आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़े सावधान रहें। ज़ोखिम भरे क़दम उठाने से पहले उस फ़ैसले पर विचार करें, आपको धन हानि भी हो सकती है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु आमदनी के साथ-साथ आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपनी आमदनी और ख़र्चों में तालमेल बिठाने के लिए अपने ख़र्चों में कटौती करनी होगी। फ़रवरी और दिसंबर के माह में आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस समय आपके पास धन आएगा। जबकि अगस्त और नवंबर में आपको धन हानि होने की संभावना रहेगी। इस समय शेयर मार्केट, सट्टा बाजार से दूरी बनाए रखें। इसके अलावा धन के मामले में ज़रुरत से ज़्यादा किसी पर भरोसा न जताएं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनरशिप में पार्टनर के साथ किसी तरह के मतभेद हो सकते हैं जो कि व्यापार के लिए उचित नहीं होगा। ध्यान रखें क़ानूनी विवादों से दूर रहें अन्यथा इसमें आपका बहुत अधिक धन ख़र्च हो सकता है। आप महँगी वस्तुओं को ख़रीद सकते हैं, परंतु आपको अपने महँगे शौक़ पर रोक लगानी होगी अन्यथा आपके सामने आर्थिक संकट भी आ सकता है। जीवनसाथी की मदद से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है।
 
राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा
 
यदि आप छात्र हैं तो इस साल पढ़ाई में किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। परंतु आप अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएं। आपका ध्यान किसी कारणवश भटक सकता है। इस साल पढ़ाई में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जनवरी और मार्च तथा उसके बाद अप्रैल से नवंबर तक आपके ऊपर बृहस्पति अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आपको आपकी मेहनत ही सफलता की मंज़िल तक पहुँचाएगी। परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे और जिसका परिणाम आपको सकारात्मक रूप से मिलेगा। यदि आप इंजीनियरिंग के विद्यार्थी हैं तो अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस करें। इसके अलावा जो छात्र किसी विदेशी भाषा को सीख रहे हैं अथवा विदेशी भाषा से रिलेटेड कोई कोर्स या डिप्लोमा आदि कर रहे हैं तो उनके लिए यह विशेष वर्ष रह सकता है। अपने गुरुजनों का सम्मान करें और एक अनुशासित छात्र बनें। अनुशासन से आप बड़ी से बड़ी परीक्षा में पास कर सकते हैं। सिलेबस के साथ-साथ अच्छे लेखकों की किताब भी पढ़ें। छात्र जीवन में साहित्य से दोस्ती करें। जो छात्र किसी कॉम्टीश की तैयारी कर रहे हैं उन्हें जबरदस्त मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इस साल प्रतियोगी आसान नहीं होगी। सफलता के लिए आपको पसीना बहाना होगा। मन में जिज्ञासा के गुण का विकास करें। यदि आप जिज्ञासु नहीं बनेंगे तो पीछे रह सकते हैं।
 
राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन
 
राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। घर में किसी प्रकार का क्लेश आदि रह सकता है। फैमिली मेंबर्स के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है। आप अपनी फैमिली लाइफ़ से थोड़ा मायूस रह सकते हैं। काम के चलते आप अपने पारिवारिक जीवन को कम समय दे पाएंगे। काम के चलते आप अपने परिवार से दूर भी जा सकते हैं। परंतु आपको अपने परिवार के लिए भी समय निकालना होगा। काम और निजी जीवन में तालमेल बनाए और पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझेंगे। घर में माता-पिताजी की सेहत में कमी दिखाई दे सकती है। साथ ही भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उनका सहारा बनें। परिस्थिति आपके अनुकूल भी परिवार में ख़ुशियों का आगमन भी होगा। ऐसे में आपको अपने रिश्तेदारों से मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होगा। आपके मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, परंतु ज़रुरत पड़ने शायद वे आपको अंगूठा दिखा सकते हैं। इसलिए ऐसे मित्रों से दूर रहें जो किसी लालच की महत्वाकांक्षा लेकर आपसे मित्रता करते हैं। विपरीत समय में आपको रिश्तेदारों का सपोर्ट मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सेवा में कोई कसर न छोड़ें। उनका आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा।
 
राशिफल 2019 के अनुसार विवाह एवं संतान
 यदि आप विवाहित हैं तो साल 2019 आपके लिए ख़ास रह सकता है। इस वर्ष आपको वैवाहिक जीवन में कुछ बहुत अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। जीवनसाथी आपकी ख़ुशी का कारण बनेगा। हालांकि आपको ऐसे कड़वे अनुभवों से भी गुजरना पड़ेगा जिससे आपको मायूस भी होना पड़ सकता है। अच्छा होगा ऐसी स्थिति न आए इस बात को अपने दिमाग में रखें। जीवनसाथी को उनके हिस्से का पर्याप्त समय दें। अपने काम और अपनी पर्सनल लाइफ़ के बीच सामंजस्य बनाएं। आप दोनों के अहम का टकराव हो सकता है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के चलते विवाद होने की संभावना है। इसलिए अहम को रिश्ते में न लाएं और यदि कोई शंका या भ्रम है तो उसे तुरंत दूर करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी नहीं आएगी। जीवनसाथी की तबियत ख़राब हो सकती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। उनका मनोबल टूटने न दें। यदि लाइफ पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज़ है तो उस ग़लती की पुनरावृत्ति न करें। इससे आप अपने जीवनसाथी के सामने एक समझदार पार्टनर बनेंगेे। संतान की सेहत में गिरावट आ सकती है। मार्च में उनकी सेहत का ध्यान रखें। इस बच्चों में समझदारी का भाव जागृत होगा। संतान अपनी ज़िम्मेदारियों को समझेगी और यह देखकर आपको भी प्रसन्नता होगी। संतान की ज़रुरतों को पूरा करें। यदि वह किसी प्रकार की ज़िद करता है तो उसे प्यार से समझाएं। वैवाहिक जीवन को ख़ुशहाल रखने के लिए आपको अपने दाम्पत्य जीवन के प्रति समर्पित रहना होगा।
 
राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन
 प्रेम प्रसंग के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन को लेकर थोड़े भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। अपनी रिलेशनशिप को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की शंका रहेगी। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। जनवरी से मार्च तक प्रेम में उतार-चढ़ाव की परिस्थिति देखने को मिल सकती है। इस समय किसी ग़लतफ़हमी के कारण आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। यदि नई रिलेशनशिप है तो कामुक विचारों से दूर रहें और न ही साथी पर किसी तरह का दबाव बनाने का प्रयास करें। इस समय आपको मर्यादित रहना होगा। प्यार में अहम को लाने से मामला और भी ख़राब हो सकता है। प्रेम में चुनौतियां तो रहेंगी परंतु आप भी अपने प्यारो को लेकर दृढ़ रहेंगे। वहीं जिन जातकों को प्रेम की तलाश है उन्हें उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। ऑफिस अथवा कॉलेज में नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। प्यार में साथी को थोड़ा समय और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। ये समझें कि साथी आपसे क्या चाहता है। इस साल आपके सामने ऐसे कई मौक़े आएंगे जिनमें आप अपने सच्चे प्यार को पहचान पाएंगे। हालांकि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे प्रेम रिश्ते में खटास पैदा हो।
 
 राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य
 मीन राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य जीवन इस वर्ष थोड़ा सुस्त रह सकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं आएंगी। ख़ुद को फिट रखने के लिए आप योग व्यायाम, जिमिंग, रनिंग आदि कर सकते हैं। अपनी दैनिक दिनचर्या को हैल्दी बनाएं। प्रातः जल्दी उठें और रात्रि को समय से सोएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें। मन को स्थिर रखने के लिए आप ध्यान भी लगा सकते हैं। इस साल आपको पेट से संबंधित कोई पीड़ा हो सकती है। इससे बचने के लिए बासी खाना न खाएं और फास्ट फूड, तलेभुने पदार्थों से परहेज करें। मई और जून का समय आपकी सेहत की दृष्टि से अच्छा रहेगा, लेकिन जनवरी, मार्च और सितंबर में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि आपकी सेहत में कुछ कमी दिखे तो तुरंत डॉक्टर से बीमारी का इलाज कराएं। क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए महंगी पड़ सकती है। मन में किसी प्रकार की बेचैनी हो सकती है अथवा आपको कोई अंजान भय भी रह सकता है। अपनी निजी समस्याओं को लेकर आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए मनोरंजन का सहारा लें। यदि आप कहीं घूमने के शौक़ीन हैं तो आप किसी हिल स्टेशन में घूमकर आएं। इससे आपको ताज़गी का अहसास होगा।

कुम्भ राशिफल 2019

कुम्भ राशिफल 2019



राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए यह साल शानदार रहने वाला है। इस वर्ष करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। वहीं धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा आप शारीरिक रूप से बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।
 
कुंभ वार्षिक राशिफल के अनुसार इस साल आप अपने करियर में एक नये मुकाम पर होंगे। आपको आगे बढ़ने और तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। इसके अलाव विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी इस साल आपको कई सौगातें मिल सकती है। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  बृहस्पति ग्रह की कृपा आपके पारिवारिक जीवन के ऊपर बरसेगी। आप अपने परिजनों के साथ घर की ख़ुशियों का आनंद लेंगे। परिजन आपके समर्थन करेंगे। आप इस वर्ष अपने लिए कोई नया आशियां बनवा सकते हैं। हालांकि मार्च और अप्रैल का महीना आपके दाम्पत्य जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय आपके दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशाानी आ सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और उन चुनौतियों का डटकर सामना करें। इस वर्ष आपकी लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी। मार्च के दौरान प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस अवधि में अपने प्यार पर पूरा भरोसा रखें और अपने प्रियतम का विश्वास न तोड़ें।  छात्र अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। यदि किसी कारण मन परेशान अथवा दुखी है तो उस परेशाानी का इलाज़ करें वरना आपको पढ़ाई में नुकसान हो सकता है। स्कूल अथवा कॉलेज में अच्छे विद्यार्थियों की संगति करें। यदि आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
 
राशिफल 2019 के अनुसार करियर
 वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार यह साल आपके करियर को ऊँचाई देगा। इस वर्ष आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके निर्णय करियर को और भी सुनहरा बनाने में मदद करेंगे। आप अपने अच्छे फ़ैसलों से अपने लिए सुनहरे अवसर निर्माण करेंगे। आपके सीनियर्स आपके कार्य और फ़ैसलों की प्रशंसा करेंगे। अपने अंदर अहम को न पनपने दें। अन्यथा इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। इस समय आपके सहकर्मी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। उनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो पार्टनरशिप में आपको मुनाफ़ा होगा। जनवरी, अगस्त और दिसंबर का माह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रह सकता है। जून एवं सितंबर में थोड़ा संभल कर रहें। यह समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान किसी विवाद में न पड़ें और ऑफिस अथवा अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन का पालन करें। इस अवधि के बाद पुनः परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाएंगी और आपके करियर की गाड़ी फिर निर्बाध गति से चलने लगेगी। यदि आप किसी सार्वजनिक क्षेत्र में काम करते हैं तो आपके लिए यह साल बढ़िया रहेगा। अपने कार्य को लेकर आप ज़्यादा संतुष्ट दिखाई देंगे। मनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर भी संभव है, हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा प्रयत्न भी करना होगा।
 
राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन
 
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। आपके पास धन आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस वर्ष आप धन को संचय करने में सफल रहेंगे। मार्च के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आमदनी के कई सारे स्रोत होंगे और आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर ख़ुश भी दिखाई देंगे। आर्थिक लिहाज से आपके लिए जनवरी, मार्च, अप्रैल और नवंबर-दिसंबर बहुत बढ़िया रहने वाले हैं। साल की शुरुआत में आपको धन लाभ होने की संभावना है अथवा आपको आर्थिक लाभ को लेकर इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक मुनाफ़ा होगा और यदि जॉब करते हैं तो आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं खेती-किसानी करने वाले जातकों के लिए यह साल सामान्य रह सकता है। परंतु यदि मेहनत करेंगे तो फसल की अधिक पैदावार से आपको आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। भाई-बहनों को आर्थिक तरक्की मिलेगी। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग हैं। आप इस वर्ष कोई नया वाहन अथवा घर का निर्माण करा सकते हैं। साल के अंतिम माह में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। यदि आपने बैंक में लोन के लिए आवेदन किया है तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। एक बात का ध्यान रखें, धन का ख़र्च बहुत ही समझदारी के साथ करें। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया बीतेगा।
 
राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा
 छात्रों के लिए यह साल थोड़ा चैलेंजिंग रहेगा। छात्रों को उनकी पढ़ाई में बढ़िया परिणाम तभी मिलेंगे जब वे मेहनत करेंगे। यानी इस वर्ष भाग्य का साथ कम मिल पाएगा इसलिए आपको अपनी मेहनत पर ही पूरी तरह से निर्भर होना पड़ेगा। यदि आप मेहनत नहीं करेंगे तो परिणाम आपके प्रतिकूल हो सकते हैं। जनवरी-फरवरी में उच्च शिक्षा को लेकर विदेश जाने की संभावना है। सितंबर-अक्टूबर और दिसंबर में परिस्थितियाँ पढ़ाई के लिए अनुकूल रहेंगी। इस समय छात्रों को पढ़ाई में बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। यदि किसी कारण मन परेशान अथवा दुखी है तो उस परेशाानी का इलाज़ करें वरना आपको पढ़ाई में नुकसान हो सकता है। स्कूल अथवा कॉलेज में अच्छे विद्यार्थियों की संगति करें। यदि आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। गणित के विद्यार्थियों को लाभ मिलने की संभावना है। वहीं यदि आप विज्ञान के छात्र हैं तो आपकी रुचि प्रैक्टिकल में ज्यादा रहेगी। पढ़ाई के साथ-साथ आप अपनी प्रतिभा का विकास करें। यदि आपमें कोई हिडन टैलेंट है तो आप उसका विकास कर सकते हैं। प्रोफ़ेशनल स्टडी कर रहे छात्रों के लिए यह वर्ष संभावनाओं से भरा हुआ रहेगा। आपकी कोशिश यही रहनी चाहिए कि कोई भी अवसर आप से छूट न पाए।
 
राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन
 साल 2019 में आपके जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। बृहस्पति ग्रह की कृपा आपके पारिवारिक जीवन के ऊपर बरसेगी। आप अपने परिजनों के साथ घर की ख़ुशियों का आनंद लेंगे। परिजन आपके समर्थन करेंगे। आप इस वर्ष अपने लिए कोई नया आशियां बनवा सकते हैं। घर में परिजनों की सेहत दुरुस्त रहेगी। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। अगस्त सितंबर में उनकी सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। वहीं पिताजी की सेहत दुरुस्त रहेगी। हालांकि किसी कारणवश आपके साथ उनके मतभेद हो सकते हैं। परंतु दोनों के बीच प्रेम का रिश्ता बना रहेगा। भाई-बहनों को उनके कार्य में तरक्की मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखें और उनकी ज़रुरतों को भी पूरा करें। इस वर्ष आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। समाज में आपकी फ़ैमिली की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके परिजनों का सम्मान करेंगे, परंतु आपको इस बात ध्यान रखना होगा कि आप कोई ऐसा कार्य न करें जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचे। इस वर्ष घर में आपके सदस्य की संख्या बढ़ सकती है। घर में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। आप अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को समझेंगे और इसी कारण घरवालों को आपके ऊपर नाज़ भी होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके घर वाले आपका साथ देंगे। उनका सपोर्ट आपको आत्मविश्वास देगा।
 
राशिफल 2019 के अनुसार विवाह एवं संतान
 साल 2019 आपके वैवाहिक जीवन के लिए ख़ास रहेगा। हालांकि मार्च और अप्रैल का महीना आपके दाम्पत्य जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय आपके दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशाानी आ सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और उन चुनौतियों का डटकर सामना करें। हो सकता है आप इस समय अपने वैवाहिक जीवन में असंतोष महसूस करें। जीवनसाथी के स्वभाव में परिवर्तन को लेकर आप थोड़े मायूस भी हो सकते हैं। इस समय अपनी भावनाओं को छोड़कर जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। उनके साथ समय व्यतीत करें। उन्हें ऐहसास कराएं कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। ऐसे में जीवनसाथी भी आपके जज़्बातों को समझेगा, जिससे दोनों के बीच तालमेल दिखाई देने लगेगा। मई से परिस्थितियां आपके दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल होंगी। जीवनसाथी आपके ऊपर पूर्ण समर्पित देखेगा। हालांकि नवंबर दिसंबर में जीवनसाथी को आपकी ज़्यादा ज़रुरत महसूस हो सकती है। विवादों से बचने का प्रयास करें और जीवनसाथी से बहसबाज़ी न करें। यदि आपकी संतान है तो यह वर्ष उनके लिए शानदार रहेगा। उनके मानसिक विकास में वृद्धि होगी। हालांकि मार्च के बाद संतान ज़िद्दी हो सकीत है। ऐसे में उसके साथ दोस्त की तरह व्यवहार करें और प्यार से परिस्थितियों से अवगत कराएं। संतान की सेहत का भी ख्याल रखें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन
 कुंभ राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। मार्च तक आपको प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परंतु इस अवधि में अपने प्यार पर पूरा भरोसा रखें और अपने प्रियतम का विश्वास न तोड़ें। इस समय आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा भ्रम रहेगा। मन में किसी प्रकार की कंफ्यूजन रहेगी। यदि ऐसा आपके मन में हो तो उसका समधान करें। ग़लतफ़हमी को दूर करने की कोशिश करें। इस वर्ष आप अपने प्रेमसाथी के साथ किसी लॉन्ग जर्नी में जा सकते हैं। हिल स्टेशन अथवा समुद्र तटीय जगह आपकी पसंदीदा डेस्टिनेशन हो सकती है। अप्रैल, नवंबर और दिसंबर प्रेम जीवन के लिए शुभ माह रहेंगे। नवंबर-दिसंबर में आपके प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। यदि आप अपने प्रेम के रिश्ते को शादी के रिश्ते में बदलना चाहते हैं तो यह आपके लिए उत्तम समय रहेगा। अपने प्रेम में ताज़गी लाने के लिए साथी के साथ इंज्वॉय करें। एक बात का ध्यान रखें, यदि आप अपने प्रियतम को अपने प्यार की कसौटी में परखना चाहते हैं तो ऐसा ध्यान और संभलकर करें, क्योंकि इसमें आपके रिश्ते बिगड़ने का भय रह सकता है। प्यार में पारदर्शिता बनाए रखें। साथी से कुछ भी ऐसा न छुपाएं जो कि बाद में वह आपके प्रेम के लिए दुश्मन बन जाए या फिर दरार पैदा करे।
 
राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य जीवन
 कहते हैं “स्वास्थ्य ही धन होता है।” यदि हमारे पास अच्छी सेहत, निरोगी काया है तो हम इस जहाँ को भी जीत सकते हैं। राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। आप निरोगी रहेंगे और खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके अंदर जोश, उत्साह और गजब की फुर्ती देखने को मिलेगी। आपका साहस बढ़ेगा जिससे आप बड़े से बड़ा कार्य करने में सफल रहेंगे। हालांकि कभी-कभार आपको छोटे मोटे रोग हो सकते हैं अथवा मौसम परिवर्तन के समय होेने वाले रोग आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। जैसे-बुखार, सिरदर्द, अनिद्रा आदि। इस तरह की समस्या आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुँचाएगी हालांकि आप ऐसे में तुरंत उपचार लें। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसका आपकी सेहत में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोगों को आपकी पर्सनैलिटी आकर्षित करेगी। इसके अलावा आपकी संवाद शैली में सुधार होगा। अपनी प्रभावी संवाद शैली के माध्यम से आप दूसरों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। ख़ुद को बुरी संगति से बचाए रखें और बुरे कर्मों से भी दूर रहें। वाहन चलाते समय भी सावधान रहें। नशे इत्यादि में वाहन न चलाएं। इस वर्ष अपने आपको फिट रखने के लिए आप योग, व्यायाम, जिम कर सकते हैं। शारीरिक कसरत के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें। सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक रूप से आपको बहुत फायदा होगा।

मकर राशिफल 2019

मकर राशिफल 2019



राशिफल 2019 के अनुसार मकर राशि वालों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद व्यतीत होगा। हालांकि आपकी सेहत इस साल थोड़ी गड़बड़ा सकती है।
 
मकर राशिफल 2019 यह इंगित करता है कि इस साल करियर के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको प्रमोशन व सैलरी इंक्रीमेंट की सौगात मिल सकती है। वहीं इस वर्ष आपकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी और कमाई के नये साधन मिलेंगे। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में किसी विदेशी फर्म से जुड़े हैं तो इस साल आपको विदेश से तगड़ा धन लाभ हो सकता है। सितंबर के बाद का समय बिजनेस करने वाले जातकों के लिए कोई शुभ समाचार ला सकता है।  घर में ख़ुशहाली आएगी। परिजनों के बीच तालमेल दिखाई देगा। यह वर्ष आपके परिवार को एक सूत्र में बांधेगा, जिससे परिवार में एकता दिखाई देगी। घर के सदस्यों में प्रेमभाव बढ़ेगा और वे अपने अपने कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए यह साल बहुत बेहतरीन बीतेगा। इस साल आप अपनी लव लाइफ को ख़ूब इंज्वॉय करेंगे। अगर आप अपने लव पार्टनर को लाइफ़ पार्टनर बनाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है।  पढ़ाई में आपकी मेहनत सफल होगी और परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी कॉम्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपकी किसी प्रकार का लाभ मिलेगा। उनके द्वारा आपको कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा और उन भावनाओं की कद्र भी करेगा।
 
राशिफल 2019 के अनुसार करियर 
 राशिफल 2019 के अनुसार करियर के लिए यह साल बहुत ही बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपका करियर चमकेगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति में होगी। साल के प्रारंभ से ही आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जनवरी और मार्च-अप्रैल में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन अथवा आपको कंपनी की ओर से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। अक्टूबर माह भी आपके लिए कई ख़ुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में आपकी उन्नति होगी। अप्रैल, जून या फिर अगस्त आपका ट्रांसफर हो सकता है। कंपनी आपको आपकी मनपसंद जगह पर भेज सकती है। इसमें विदेश जाने की भी संभावना है। इस समय आप अपने कार्यक्षेत्र में कुशल पूर्वक कार्य करेंगे। आपकी योजनाएँ, कंपनी को लाभान्वित करेंगी और इससे आपका संस्था में कद ऊँचा हो सकता है। आप इस वर्ष मल्टी टॉस्कर की भूमिका में नज़र आ सकते हैं। संस्था में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपको उनका सपोर्ट आगे बढ़ाएगा। वहीं जो जातक बिजनेस में पार्टनरशिप कर रहे हैं उनको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। अपने साझेदार के ऊपर ज़रुरत से ज़्यादा भरोसा न करें। यदि आप किसी काग़ज़ात में हस्तारक्षर करने जा रहे हैं तो उसे एकबार अवश्य पढ़ें। बिना पढ़े किसी भी डॉक्यूमेंट में अपने दस्तख़त न करें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन
 राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें वृद्धि की संभावना कम है। हालांकि आपको अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से आर्थिक मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावना है। साल का पहला आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। इस समय आपके पास धन का आगमन होगा और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे। हालांकि आपको अपने ख़र्चों पर भी लगाम लगाना होगा, तभी आपका आर्थिक पक्ष एक मजबूत स्थिति में आ पाएगा। घरेलू कामकाज में आपका ख़र्च बढ़ सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को ख़रीदने में भी आपकी जेब ढीली होगी। आर्थिक फ़ैसले लेने से पूर्व अनुभवी लोगों से उस बारे में राय अवश्य लें और फिर जाकर कोई क़दम उठाएं। घर की संपत्ति में वृद्धि होगी, परंतु इस संबंध में किसी तरह का विवाद भी हो सकता है। ऐसे में मामले को आगे न बढ़ाएं अन्यथा क़ानूनी विवाद होने पर आपको आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आप अपनी संपत्ति का सही प्रयोग करेंगे तो निश्चित रूप से आपको इसमें धन लाभ होगा। जोखिम भरा व्यापार करने से बचें और यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इस समय इन्वेस्ट करते समय अधिक सावधानी बरतें। आंख-मूँदकर निवेश करने से आपको धन हानि हो सकती है। यदि आपके पैसे कहीं फँसे हुए हैं तो उन्हें निकालने में आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखें, यदि आपने अपना आर्थिक प्रबंधन ठीक प्रकार से नहीं किया तो आपके ऊपर इस वर्ष क़र्ज़ का बोझ पड़ सकता है।
 
राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा
 राशिफल 2019 के अनुसार छात्रों के लिए यह साल बहुत बेहतरीन बीतेगा। पढ़ाई में आपकी मेहनत सफल होगी और परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी कॉम्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समय आपके अनुकूल रहेगा इसलिए यदि आप इसमें मेहनत करते हैं तो अवश्य ही सफल होंगे। आप अपने गुरुजनों का सम्मान करेंगे और पढ़ाई में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। उच्च शिक्षा पाने के लिए विद्यार्थी को ज़्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप किसी अच्छे संस्था में दाखिला ले सकते हैं। यदि आप शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी, परंतु दाख़िला लेने से पहले उस संस्था के बारे में अच्छी तरह जाँच पड़ताल कर लें। यदि आप बोर्ड क्लास के स्टूडेंट हैं तो आपको इस वर्ष बहुत ही बढ़िया परिणाम मिलेंगे, हालांकि आपको परीक्षा की तैयारी भी डटकर करनी होगी। जो छात्र मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रतियोगी बहुत ही कठिन रह सकती है। वहीं इंजीनियरिंग क्षेत्र में भी छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता होगी इसलिए अपनी पढ़ाई में ध्यान दें। इस साल पढ़ाई के अलावा अपने अपनी प्रतिभा का भी विकास करेंगे।
 
राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन
 भविष्यफल 2019 के अनुसार मकर राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। आप अपने परिवार की ख़ुशियों में शरीक़ होंगे और परिजनों के साथ कुछ बेहतरीन लम्हें व्यतीत करेंगे। घर में ख़ुशहाली आएगी। परिजनों के बीच तालमेल दिखाई देगा। यह वर्ष आपके परिवार को एक सूत्र में बांधेगा, जिससे परिवार में एकता दिखाई देगी। घर के सदस्यों में प्रेमभाव बढ़ेगा और वे अपने अपने कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। मई-जून माता जी की सेहत थोड़ी कमज़ोर हो सकती है इसलिए उनकी सेहत का ख़्याल रखें। पिताजी की सेहत दुरुस्त रहेगी। यदि पिताजी कहीं पर कार्यरत हैं तो उनको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। उनके द्वारा आपको आर्थिक मदद मिलेगी। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है इसमें आप अपने तमाम रिश्तेदारों से भी मिल सकेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा और उनके आशीर्वाद से आप कामयाब होंगे। ध्यान रखें, कोई ऐसा कार्य न करें जिससे परिवार की प्रतिष्ठा में कोई आंच आए। माता-पिता का सम्मान करें और घर के छोटे सदस्यों को प्यार करें। यदि आप कोई अच्छा कार्य करना चाहते हैं तो घर वाले आपको पूरी तरह से सपोर्ट करेंगे। घर में भाई-बहनों के किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, परंतु आप इस मनमुटाव को दूर करने की पहल करें। परिजनों के साथ आप कहीं पर घूमने भी जा सकते हैं।
 
राशिफल 2019 के अनुसार विवाह एवं संतान
 आपके वैवाहिक जीवन के लिए साल 2019 बहुत ही बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच एक समझदारी देखने को मिलेगी। हर परिस्थिति में जीवनसाथी आपकी ढाल बनकर पीछे खड़ा रहेगा। साल की शुरुआत में दाम्पत्य जीवन ज्यादा कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है परंतु मार्च के बाद इसमें खुशियों के रंग घुलेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपकी किसी प्रकार का लाभ मिलेगा। उनके द्वारा आपको कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा और उन भावनाओं की कद्र भी करेगा। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आप दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ें। आप उनकी ज़रुरतों को पूरा करेंगे। वहीं यदि आपकी संतान है तो यह साल उनके लिए भी बढ़िया रहेगा। हालांकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे समय में उनकी सेहत का भरपूर ख़्याल रखें। संतान आपकी ख़ुशियों का कारण बनेगी। इस वर्ष आपकी संतान तरक्की करेगी। यदि किसी चीज़ो को लेकर वह ज़िद करती है तो उसे प्यार से समझाने का प्रयास करें। आप अपनी संतान के वौद्धिक विकास को प्राथमिकता देंगे। संतान पढ़ाई मेें अच्छा प्रदर्शन करेगी। दाम्पत्य जीवन को ख़ुशी बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन
 फलादेश 2019 के अनुसार इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन को ख़ूब इंज्वॉय करेंगे। आपका प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। यदि आप अपने लव पार्टनर को लाइफ़ पार्टनर बनाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है। इस वर्ष आपका रिलेशनशिप मजबूत होगा। प्रेमसाथी से आपका नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। इसके अलावा आप दोनों एक-दूसरे के बिना ख़ुद को अधूरा महसूस कर सकते हैं। प्रियतम से आपके संवाद बढेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफ़ी इंज्वॉय करेंगे। साथ में किसी पार्टी में जाना होगा। जनवरी, फरवरी, मार्च, मई, जून और अक्टूबर माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम समय रहेगा। इस वर्ष साथी आपके जज़्बातों को समझेगा और आपकी कद्र करेगा। आप भी उस पर भरोसा बनाए रखें और उसके भी भरोसे को न टूटने दें। ऐसे कई मौक़े आएंगे जिसमें आप दोनों का प्यार और भी गहरा होगा। हालांकि साथी से छोटी-मोटी तकरार भी हो सकती है। अपने प्यार पर शक न करें और न ही प्यार में कोई शर्त रखें। जो जातक प्रेम की तलाश में हैं उन्हें उनका प्यार मिलेगा। यदि नई रिलेशनशिप है तो प्यार में जल्दबाज़ी न दिखाएं और प्रियतम को समय दें। ख़ासकर शुरुआत में कामुक विचारों पर नियंत्रण रखें। यदि साथी को किसी बात की ग़लतफ़हमी है तो उसे तुरंत दूर करें अन्यथा रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
 
राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य
 
राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। यह साल आपकी सेहत के लिहाज़ से ज़्यादा अनुकूल नहीं है। शुरुआत के तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च) आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। इस समय आप ऊर्जावान महसूस करेंगे परंतु उसके बाद अप्रैल से सितंबर तक आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साल के अंतिम माह दिसंबर में भी आपको कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है। जैसे- नेत्र संबंधी विकार, अनिद्रा की समस्या, जोड़ों में दर्द एवं पेट से संबंधित रोग आदि। इस वर्ष अपने आपको फिट रखने के लिए योग व एक्सरसाइज करें और यदि किसी प्रकार की शारीरिक समस्या होती है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। इस समय आप कमज़ोरी महसूस कर सकते हैं। काम करते समय भी आपको थकान महसूस होगी। आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है। इसके अलावा मन में किसी प्रकार की बेचैनी संभव है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो इस समय आपको अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि चिकित्सक ने किसी किसी चीज़ को खाने से परहेज़ किया है तो उसका पालन करें और ऐसी चीज़ का सेवन न करें जिससे आपकी सेहत को और भी ज़्यादा नुकसान हो। हैल्दी फूड ही खाएं। बासी, फास्ट फूड, तला-भुना आदि खाद्य पदार्थों को न खाएं। शरीर में पानी की कमी न हो पाए इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें।

धनु राशिफल 2019

धनु राशिफल 2019



राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों के लिए यह साल बेहतर रहने वाला है। करियर में इस साल मिश्रित परिणाम मिलेंगे। वहीं आर्थिक मामलों में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी।
 
भविष्यफल 2019 की मानें तो धनु राशि के जातकों को इस साल करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि संघर्ष के बीच आपको सफलता मिलने के भी योग हैं। इस वर्ष आपको नौकरी में प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। उधर धन संबंधी मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। इस वर्ष बिजनेस में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की उम्मीद है।  अपनी लव लाइफ को लेकर आप इस साल कुछ ज़्यादा ही सीरियस रहेंगे। अगर प्रियतम के साथ विवाद की स्थिति बनती है तो इस दौरान संयम से काम लें और बातचीत से मसले का हल निकालने की कोशिश करें। आपके वैवाहिक जीवन के लिए साल 2019 मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपको अपने शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उनके प्रति समर्पण का भाव रखें।  साल के शुरुआती महीनों में आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। इस साल वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वहीं लगातार यात्रा करने से आपको थकान महसूस हो सकती है। माता-पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ़ हो सकती है।  यदि छात्र मेहनत करेंगे तो वे इस साल को सामान्य से बेहतर बना सकते हैं। परीक्षा के दौरान आपको पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी पढ़ाई में ध्यान देना होगा।
 
राशिफल 2019 के अनुसार करियर
 फलादेश 2019 के अनुसार करियर के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। अपने करियर में आपको उतार-देखने को मिल सकता है। हालांकि जनवरी-फरवरी में आपके करियर की गाड़ी गति पकड़ेगी। इस समय आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर आ सकता है। नई जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों से आपको सपोर्ट मिलेगा। सहकर्मियों के द्वारा भी आपको पूरी मदद मिलेगी। अपने कार्य को समय रहते पूर्ण करें। जून अथवा सितंबर में आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस समय नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है। अहंकार को जगह न दें, वरना आपको इसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। आपके विरोधी आपकी कामयाबी से जलेंगे। शत्रु आपके ख़िलाफ़ कोई साज़िश भी रच सकते हैं, आप उनके जाल में न फँसे इस बात का ख़्याल अवश्य रखना। हालाँकि आपको इस वर्ष ऐसी परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ सकता है जिसमें आपको निराशा, असफलता जैसे कड़वे अनुभवों गुजरना पड़ेगा। इस दौरान आपको करियर में विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। आपके मन में करियर को लेकर भय भी बना रह सकता है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में ख़ुद मजबूत बनाए और कार्यक्षेत्र में दोगुनी मेहनत करें. फिर आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा।
 
 राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन
 राशिफल 2019 के अऩुसार यह साल आपके आर्थिक पक्ष के लिए बहुत ख़ास रहेगा। इस साल आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, परंतु आपकी आमदनी में भारी वृद्धि की संभावना है। कम मेहनत के बावजूद भी आपके पास धन आएगा, हालांकि फिर भी आप मेहनत करने से नहीं चूकेंगे जिसका आपको दोगुना लाभ मिलेगा। अच्छा होगा कि आप अपने ख़र्चों का सही से अवलोकन करें। इससे आपके अनावश्यक ख़र्चों में रोक लगेगी और धन की बचत होगी। जनवरी, फरवरी, मई और अक्टूबर में आपको धन लाभ होगा। इस समय आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। विभिन्न स्रोतों से आपको आर्थिक मदद मिलेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके परिजन आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। यदि आप कोई व्यापार अथवा क़ारोबार करते हैं तो उसमें आपको आर्थिक मुनाफ़ा होगा। आपके व्यापार में विस्तार संभव है। देश-विदेश में आपके आर्थिक रिश्ते बेहतर होंगे। रुका हुआ धन आपके पास आएगा। आर्थिक फ़ैसला लेते समय आपके सामने कोई दिक्कत नहीं आएगी। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना है तो आप अनुभवी लोगों की सलाह ले सकते हैं। आर्थिक निवेश से भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। शेयर बाज़ार में आपको धन लाभ होगा और आपकी लॉटरी भी लग सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप कोई नया वाहन या फिर अन्य कोई संपत्ति आदि ख़रीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की ख़रीदारी में आपका धन ख़र्च हो सकता है।
 
राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा
 
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार छात्रों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। यदि छात्र मेहनत करेंगे तो इस साल को सामान्य से बेहतर बना सकते हैं। परीक्षा के दौरान आपको पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी पढ़ाई में ध्यान देना होगा। अन्यथा इसका असर आने वाले रिजल्ट्स पर पढ़ सकता है। अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। आप अपनी पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों का सामना पूरे जोश और उत्साह के साथ करेंगे और आप इन चुनौतियों को मात देने में भी सफल रहेंगे। पढ़ाई में सिलेबस को समझने में आपको थोड़ी-बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विषयों को समझने में अपने गुरुजनों और सहपाठियों की मदद लें। तकनीकि क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह साल थोड़ा चैलेंजिंग रह सकता है। उन्हें सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कला वर्ग के विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के भंडार को बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्ति में विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की मुसीबत आ सकती है, परंतु आप अपने प्रयासों से इस मुसीबत को दूर करने में सफल रहेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन
 
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार, इस वर्ष पारिवारिक जीवन में आपको कुछ नयापन देखने को मिलेगा। आप इस वर्ष अपने प्रोफ़ेशनल वर्क में बिज़ी रहने के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। इस कारण आपकी फ़ैमिली लाइफ़ थोड़ी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आपको अपने पेशेवर एवं पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाना होगा। यदि आप ऐसा करने में सफल रहे तो आपके परिवार में ख़ुशियाँ आएंगी। आप अपने परिजनों की ख़ुशी का कारण बनेंगे और अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों को भलिभाँति समझेंगे। इस वर्ष का अधिकांश हिस्सा आपको पारिवारिक ख़ुशियाँ देगा। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच प्रेमपूर्ण संबंध रहेंगे। ऐसा भी संभव है कि इस वर्ष आपके घर में किसी की शहनाई गूँजे। घर में परिजनों का स्वास्थ्य एक दम दुरुस्त रहेगा। माता-पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ़ हो सकती है। ऐसे में उनका ख़्याल रखें और उनकी सेवा करें। वहीं आपके छोटे भाई बहन अपने अपने कामों में तरक्की करेंगे। अपने परिजनों की मदद से आप कोई नया घर ख़रीद सकते अथवा बनवा सकते हैं। भाई-बहनों के द्वारा आपको आर्थिक मदद भी प्राप्त हो सकती है। कुल मिलाकर साल 2019 आपकी फ़ैमिली लाइफ़ के लिए बहुत उत्तम रहने के संकेत दे रहा है।
 
राशिफल 2019 के अनुसार विवाह एवं संतान
 वैवाहिक जीवन के लिए साल 2019 मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपको अपने शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उनके प्रति समर्पण का भाव रखें। यदि किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी है तो उसे तत्काल दूर करें वरना मामला बढ़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझें और उनकी ज़रुरतों को पूरा करें। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। वहीं इस वर्ष आपकी संतान अपना जीवन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत करेगी। संतान सुख प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। वैचारिक रूप से वह परिपक्व होगी। परंतु जून और अगस्त माह में उनकी सेहत की देखभाल करें। इस समय उनके स्वास्थ्य में कमी देखी जा सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में संतान के द्वारा अच्छा प्रदर्शन होगा। जीवनसाथी की भी सेहत का ख़्याल रखें। अपनी वैवाहिक जीवन की ज़िम्मेदारियों से न भागें और न ही जीवनसाथी के प्रति उदासीनता दिखाएं। अविवाहित जातक शादी के अटूट बंधन में बंध सकते हैं।
 
राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन
 प्रेम संबंध के लिए साल 2019 बढ़िया रहेगा परंतु कभी-कभार प्रियतम के साथ तकरार की भी स्थिति देखने को मिलेगी। ऐसे कई मौक़े आएंगे जिनमें आप अपने प्रेम संबंधों को मजबूत करेंगे। अपने प्रेम जीवन को लेकर आप गंभीर रहेंगे। यदि साथी से किसी तरह का विवाद हो जाता है तो विवाद को आगे न बढ़ाएं, बल्कि उसे बातचीत के माध्यम से निबटाएं। जनवरी, मार्च, अप्रैल और मई का समय आपकी लव लाइफ़ के लिए बहुत बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। इस समय आपके प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। वहीं जिन जातकों की प्रेम संबंध की शुरुआत है, उनका प्रेम इस अवधि में परवान चढ़ेगा। आप अपने प्रियतम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। लव पार्टनर के साथ आप आनंद के क्षणों का अनुभव लेंगे। इस समय साथ मनोरंजन, डिनर अथवा लंच किया जा सकता है। इसके अलावा रोमांस करने का यह बढ़िया मौसम रहेगा। आप अपने प्रियतम को जन्मदिन में ख़ास उपहार देंगे। इसके अलावा आप उनकी ख़ुशी के लिए बढ़िया पार्टी ऑर्गनाइज़ भी कर सकते हैं। कई अवसर ऐसे भी आएंगे जिसमें आपको अपने प्रेम जीवन में निराशा और हताशा का सामना करना पड़ सकता है। प्रियतम आपकी किसी बात को लेकर नाराज़ अथवा आपसे रूठ सकता है। ऐसे में उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य
 
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार, धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य जीवन इस साल सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मार्च और अप्रैल समय आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। फलादेश के अनुसार आपको इस वर्ष गठिया रोग की शिकायत रह सकती है। पीठ व कमरदर्द के अनुभव से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। जनवरी और फ़रवरी के समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस समय आपको खांसी-बुखार, सिरदर्द, सूजन आदि की समस्या हो सकती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं। यात्राओं से आपको शारीरिक थकान हो सकती है, इसलिए बहुत ज़रुरी न हो तो यात्रा को टाला जा सकता है। वहीं वाहन चलाते समय भी पूरी सावधानी बरतें। किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इसका विपरीत असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा इसलिए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इस समय आप शीघ्र क्रोधित हो सकते हैं। यदि मधुमेह रोग से पीड़ित हैं तो आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि ख़ुद को तरोताज़ा बनाने के लिए आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। एडवेंचर ट्रिप पर जाना आपके बेहतर हो सकता है। वहीं योग व्यायाम से आप अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त बना सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 2019

वृश्चिक राशिफल 2019



राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए आगामी वर्ष प्रगति कारक रहेगा। करियर में नए अवसर मिलने से उन्नति होगी। वहीं आर्थिक मामलों के लिए भी यह साल अच्छा रहने वाला है।
 
फलादेश 2019 इंगित करता है कि वृश्चिक राशि वालों का करियर इस साल चमकेगा। नौकरी पेशा और बिजनेस करने वाले जातकों को सुनहरे अवसर मिलेंगे। इस दौरान नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, साथ ही जॉब के लिए विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। अगस्त और सितंबर का महीना करियर से जुड़े मामलों के लिए बहुत ही भाग्यशाली होने की संभावना है।  साल 2019 वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है। इस वर्ष धन संबंधी मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं आय की तुलना में खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए धन से जुड़े मामलों में संतुलन बनाकर चलने की जरुरत होगी।  इस वर्ष छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पढ़ाई में सफलता पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे और आपको मेहनत अच्छा फल भी प्राप्त होगा। अगर आप लैंग्वेज़ कोर्स कर रहे हैं तो इसमें आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। टूरिज्म और मैनेजमेंट के क्षेत्र में छात्रों के लिए ढेरों संभावनाएं रहेंगी।  यदि अविवाहित हैं तो लव मैरिज के योग बनेंगे। आप लव पार्टनर के साथ कीमती समय व्यतीत कर सकते हैं। आपकी फैमिली लाइफ़ की चर्चा करें तो इस वर्ष आप अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों को निभाएंगे। परिवार के लोगों को आपसे ढ़ेर सारी उम्मीदें होंगी। उनके विश्वास को न तोड़ें और ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज में परिजनों की बदनामी हो।
 
राशिफल 2019 के अनुसार करियर
 भविष्यफल 2019 के अनुसार, इस वर्ष आपके करियर में उन्नति संभव है। नौकरी, व्यापार के लिए परिस्थितियाँ आपके अनुकूल नज़र आ रही हैं। इस समय आप अपने करियर को गति देने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आपके सामने आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर आएंगे। अच्छे काम के चलते किसी अच्छी और प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने की भी संभावनाएं हैं। यदि आपने इन अवसरों को समय रहते हुए भुना लिया तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस वर्ष अप्रैल व मई में आपको करियर में किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस समय नौकरी में प्रमोशन के योग हैं अथवा आपकी आय में वृद्धि संभव है। अगस्त, सितंबर में आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस समय सीनियर्स का आपको पूरी तरह से सपोर्ट मिलेगा। आपके कार्यों, विचारों को सराहा जाएगा। इस समय आप मदद के लिए अपने सहकर्मियों पर निर्भर न रहें तो बेहतर है, क्योंकि इस समय वे आपकी कामयाबी से चिढ़ सकते हैं अथवा वे आपके अच्छे कार्यों का श्रेय खुद ले सकते हैं, लिहाज़ा सावधान रहें। साल के शुरु माह में आपका नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। हालाँकि आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा। जैसे- ऑफिस अथवा कॉर्यक्षेत्र में फालतू के विवादों में न पड़ें और पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम में ध्यान दें। सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय पर कार्य पूरा करें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन
 वैदिक राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष आपके आर्थिक जीवन के लिए मिलाजुला रह सकता है। फानैंशियल कंडीशन्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपके ख़र्चे और आमदनी में अंतर देखने को मिलेगा। अर्थात इस वर्ष आपके ख़र्चे बढेंगे परंतु आदमनी स्थिर रह सकती है। ऐसे में आपको अपने ख़र्चों पर लगाम लगाना होगा, ताकि आय और व्यय में तालमेल बना रहे। आप मनोरंजन, लग्जरी आइटम्स को ख़रीदने में अपना पैसा ख़र्च करेंगे। मार्च और अप्रैल में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। इस समय आप धन को जोड़ने में सफल रहेंगे और सितंबर माह में आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। यदि किसी कोर्ट-कचहरी में धन-संपत्ति का मामला चल रहा है तो उसका फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। इस समय आपके पास धन आएगा, हालांकि धन का प्रयोग कैसे करना है? इस बात पर आपको ग़ौर करना होगा। धन के लालच में ऐसा कोई भी कार्य न करें जो कि पूर्ण रूप से अवैध अथवा अनैतिक हो। इस वर्ष आपको अपनी ज़रुरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आप किसी शख़्स से पैसे उधार ले सकते हैं। विलासपूर्ण वस्तुओं में होने वाले ख़र्चों को कम करें और पैसों की बचत पर ध्यान दें। संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है।
 
राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा 
 राशिफल 2019 के अनुसार, वृश्चिक राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत ही उत्तम रह सकता है। इस वर्ष पढ़ाई में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पढ़ाई में सफलता पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे और आपको मेहनत अच्छा फल भी प्राप्त होगा। आपके गुरुजन भी आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे और पढ़ाई के लिए वे आपकी मदद को हर संभव तैयार भी रहेंगे। पढ़ाई के लिए परिस्थितियां आपके अनकूल होंगी। फरवरी और मार्च पढ़ाई का समय पढ़ाई के उत्तम रहेगा। इस समय आप यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा देते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। अपनी पढ़ाई में आपको यदि और भी अच्छे रिजल्ट्स चाहिए तो आपको अपनी मेहनत को और भी बढ़ाना होगा। यदि आप बोर्ड के विद्यार्थी हैं तो परीक्षा के परिणाम आपके अनुकूल होंगे। पढ़ाई के साथ-साथ आप अपनी प्रतिभा को समय दें। खाली समय में अपनी रुचि के अनुसार कोर्स अथवा डिप्लोमा किया जा सकता है। यदि आप कोई लैंग्वेज़ कोर्स कर रहे हैं तो इसमें आपके लिए अच्छे अवसर हो सकते हैं। टूरिज्म और मैनेजमेंट के क्षेत्र में छात्रों के लिए ढेरों संभावनाएं रहेंगी। मेहनत से जी न चुराएँ। यदि आप मेडिकल अथवा आईआईटी एंट्रेंस की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने लक्ष्य पर फोकस रहना होगा। मन को एकाग्र बनाएं। यदि में किसी प्रकार का विकार है तो उसे दूर करें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन
 साल 2019 आपके पारिवारिक जीवन के लिए शुभ रहेगा। इस साल आपके परिजन सुख पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। घर में सुख-शांति और वैभव का आगमन होगा। घर के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सबके बीच सामंजस्यपूर्ण व्यवहार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप कोई नया घर अथवा वाहन ख़रीद सकते हैं। परिजनों की सेहत में गिरावट होगी परंतु उन्हें जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी मदद करें। उनके द्वारा भी आपको मदद मिलेगी। इस समय आप अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों को समझेंगे और उनको पूरा करने में भी सक्षम होंगे। परिवार के लोगों को आपसे ढ़ेर सारी उम्मीदें होंगी। उनकी उम्मीदों पर ख़रा उतरें और ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज में उनका सिर शर्म के कारण झुके। इस वर्ष आपकी संतान करियर में तरक्की करेगी। संतान के द्वारा आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी। कुल मिलाकर देखाई जाए तो यह वर्ष आपके घरेलू जीवन के लिए उत्तम है। घर में कोई पवित्र कार्य जैसे शादी-विवाह, पाठ-पूजा आदि होने की संभावना है। परिवार में किसी नए सदस्य का भी आगमन हो सकता है। घर में बड़े बुजर्गों का सम्मान करें और अच्छे कामों में उनका आशीर्वाद लें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार विवाह एवं संतान
 फलादेश 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि छोटी-मोटी बातों को लेकर जीवनसाथी से तकरार भी देखने को मिलेगी। परंतु आप दोनों के बीच प्रेम भाव भी बढ़ेगा। इस समय आप एक-दूसरे के सम्पूरक होंगे। दोनों के बीच किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में उस ग़लतफ़हमी को तुरंत दूर करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी भी आ सकती है। इसको लेकर आप तनावग्रस्त भी रह सकते हैं। तनाव लेने की बजाय जीवनसाथी के सेहत की देखभाल करें और उन्हें अपना भावनात्मक सपोर्ट दें। संतान के द्वारा आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। उनके प्रति आपका मोह बढ़ेगा। आप अपनी संतान के साथ कीमती समय गुजारेंगे और वे अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। संतान पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस हेतु उनके विदेश जाने की संभावना है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार को समय देंगे, लेकिन कभी-कभार ऐसा भी संभव है कि आप काम में व्यस्त रहने के कारण वैवाहिक जीवन को कम समय दे पाएंगे। काम के सिलसिले में घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। यदि आपको अपना वैवाहिक जीवन मधुर बनाना है तो आपको कुछ बातों को अमल करना होगा। जैसे- साथी के साथ बहसबाज़ी न करें और उनकी भावनाओं को समझें और उनकी ज़रुरतों को पूरा करें। यदि किसी प्रकार का विवाद है तो उसे बातचीत के माध्यम से सुलझाएं। लाइफ पार्टनर पर शक न करें, बल्कि उन पर भरोसा रखें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन
 राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम प्रसंग के लिए यह साल अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। अविवाहित हैं तो प्रेम विवाह के योग बनेंगे। प्रियतम से आप अपने दिल की बात साझा करेंगे। दोनोंं के बीच तालमेल देखने को मिलेगा। उनके साथ किसी सुहावने सफर में जाया जा सकता है, आप पार्टनर को लॉन्ग ड्राइव पर भी ले जा सकते हैं। साथी के साथ घूमना फिरना होगा। मनोरंजन के लिए उनके साथ सिनेमा देखने जा सकते हैं और लंच व डिनर भी आप साथ करेंगे। फ़रवरी में दोनों के बीच कोई तोहफ़ों का आदान-प्रदान होगा। वहीं अप्रैल और मई में आपको बहुत ही बढ़िया परिणाम मिलेंगे। परंतु जनवरी और फ़रवरी माह का समय प्रेम संबंधों के लिए ठीक नहीं है। इस दौरान कोई ग़लतफ़हमी आप दोनोें के रिश्ते को बिगाड़ सकती है। इस समय साथी पर किसी तरह का दबाव न बनाएं और न ही उन पर बेवजह का शक करें। इस समय आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है, परंतु यदि बात बढ़ाएंगे, फिर परिणाम ठीक नहीं होंगे। यदि इस समय आप दोनों के बीच किसी तरह का विवाद है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। यदि नई रिलेशनशिप है तो उसमें कोई भी जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें।
 
राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य
 राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ज़्यादा ख़्याल रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर बरती गई लापरवाही आपको महँगी पड़ सकती है। फिटनेस को लेकर समस्या न आए इसके लिए आपको शारीरिक व्यायाम करने की आवश्यकता है। जैसे- दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज़, ध्यान, रनिंग, मॉर्निंग वॉक, जिम को जोड़ें। आलस का त्याग करें। इसके अलावा रात को समय पर सोएं और प्रातः सूर्योदय से पहले उठें। साथ ही अपने खान-पान पर भी विशेेष ध्यान दें। ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य ही आपका धन है। साल के प्रारंभ में आपको अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान देना होगा। भविष्यफल 2019 के अनुसार फरवरी और मार्च का महीना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके बाद अप्रैल में आपकी सेहत में सुधार होगा और आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परंतु इसके बाद मई और जून में आपको कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है। अक्टूबर और नवंबर माह में भी आपकी सेहत नाजुक रह सकती है। इस समय आपको ख़ाँसी-जुकाम, बुखार, सूजन आदि की समस्या रह सकती है। इस समय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से संपर्क करें और अपने स्वास्थ्य का उपचार कराएं।

Slider (Need Documentation)

 
Copyright © 2019 Vrat Aur Tyohar. | All Rights Reserved '>