//1?1:2}function urlMod(){var e=window.location.pathname;"p"===e.substring(1,2)?(e=(e=e.substring(e.indexOf("/",1)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../"+e)):(e=(e=postsDatePrefix?e.substring(1):e.substring(e.indexOf("/",7)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../../"+e))}function urlSearch(e,t){var n=e+".html";t.forEach(function(e){-1!==e.search(n)&&(window.location=e)})}function urlManager(){var e=urlVal();0===e?accessOnly||urlMod():1===e?getJSON(postsOrPages[feedPriority],1):2===e&&(accessOnly||history.replaceState(null,null,"/"))}function getJSON(e,t){var n=document.createElement("script");if(useApiV3){var o="https://www.googleapis.com/blogger/v3/blogs/"+blogId+"/"+e+"?key="+apiKey+"#maxResults=500#fields=nextPageToken%2Citems(url)#callback=bloggerJSON";nextPageToken&&(o+="#pageToken="+nextPageToken),nextPageToken=void 0}else o=window.location.protocol+"//"+window.location.hostname+"/feeds/"+e+"/default?start-index="+t+"#max-results=150#orderby=published#alt=json-in-script#callback=bloggerJSON";o=o.replace(/#/g,amp),n.type="text/javascript",n.src=o,document.getElementsByTagName("head")[0].appendChild(n)}function bloggerJSON(e){var t=[];if(useApiV3||void 0===urlTotal&&(urlTotal=parseInt(e.feed.openSearch$totalResults.$t)),useApiV3){try{e.items.forEach(function(e,n){t.push(e.url)})}catch(e){}nextPageToken=e.nextPageToken}else try{e.feed.entry.forEach(function(n,o){var r=e.feed.entry[o];r.link.forEach(function(e,n){"alternate"===r.link[n].rel&&t.push(r.link[n].href)})})}catch(e){}urlSearch(window.location.pathname,t),urlTotal>150?(jsonIndex+=150,urlTotal-=150,getJSON(postsOrPages[feedPriority],jsonIndex)):nextPageToken?getJSON(postsOrPages[feedPriority]):secondRequest&&(nextPageToken=void 0,urlTotal=void 0,jsonIndex=1,secondRequest=!1,0===feedPriority?(feedPriority=1,getJSON("posts",1)):1===feedPriority&&(feedPriority=0,getJSON("pages",1)))}function bloggerJS(e){e&&(feedPriority=e),urlManager()}bloggerJS(); //]]> Vrat Aur Tyohar: होली
LATEST POSTS
होली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
होली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 मार्च 2019

होली पर आजमाएं यह अचूक टोटके,होगी हर इच्छा पूरी

होली पर आजमाएं यह अचूक टोटके,होगी हर इच्छा पूरी 



 1. होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।


 
2. यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।

3. होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।


 
5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।

6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।

7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।

8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।

10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।

11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।

12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।

13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।

14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबूत पान, 1 साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।

15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

16. अपने हाथो से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, इससे भाई की बुरी नज़र से रक्षा होगी।

17. होलिका दहन के समय जो अंगार जलती है, उसमें पापड़ सेंककर खाएं। इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

18. होलिका दहन के समय होलिका की 7 परिक्रमा करें। इससे अक्षय पुण्य प्राप्त होता हैं।

सोमवार, 11 मार्च 2019

जानिये होली 2019 शुभ मुहूर्त,महत्त्व,कथा और पूजा विधि

जानिये होली 2019 शुभ मुहूर्त,महत्त्व,कथा और पूजा विधि 

holi-shubh-muhurat-2019



होली 2019 कब है 

 होली 2019 में फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, गुरूवार 21 मार्च 2019 को है, फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 2019 तिथि आरंभ- 10:44 (20 मार्च) एवं फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07:12 (21 मार्च) है। जबकि फाल्गुन पूर्णिमा 2019 का व्रत 20 मार्च 2019, बुधवार को रखा जाएगा। संयोग की बात ये है कि 21 मार्च से ही चैत्र मास की शुरुआत हो रही है। इस दौरान चंद्र कन्या तथा सूर्य मीन राशि में होंगे।

होली का महत्व 

holi-ka-mahatv


वसंत का अनुसरण करता फाग हमारे द्वार पर आ पहुंचा है। इसके आते ही वातावरण में एक मस्ती का आलम छा जाता है। हर किसी का तन-मन, प्रेम-उल्लास और उमंग के रंगों की फुहार से सराबोर होने को मचलने लगता है। यह पर्व जीवन में व्याप्त नीरसता, रिश्तों में संक्रमित होती कृत्रिमता को दूर कर उसे नवऊर्जा से संचारित करने का अवसर भी देता है।

होली पूजन विधि 

holi-pooja-vidhi


होली रंग का त्यौहार है, होली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है, जिसे पूरी दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाता है। कहते हैं होली के दिन रंगों के माध्यम से सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं और सब बस एक रंग के हो जाते हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों में होली पूजन का महत्व को विस्तार से बताया गया है। होली की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि, संतान प्राप्ति होती है। होली के दिन होलिका पर हल्दी का टीका लगाना चाहिए, एक लौटा जल चढ़ाना चाहिए और सात बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।

होली की कथा 

holi-katha


होली पर एक कथा बहुत प्रचलित है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिन हरिण्यकशिपु ने भगवान विष्णु की भक्ति में लीन अपने ही पुत्र प्रह्लाद को अपनी ही बहन होलिका के जरिये जिंदा जला देना का आदेश दिया था, लेकिन श्री हरी ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की और जो चिता, होलिका ने प्रह्लाद को जलाने के लिए जलाई थी उसमें स्वयं होलिका जल कर मर गई, जब से इस दिन को बुराई पर अच्छे की जीत के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इसलिये हिन्दू धर्म में होलिका दहन की परंपरा प्रचलित है। होलिका दहन से अगले दिन दुलहंडी (रंग) खेला जाता है।

होली तिथि व होली शुभ मुहूर्त 2019

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

होली 2019, 20 मार्च

होलिका दहन मुहूर्त- 20:57 से 00:28

भद्रा पूंछ- 17:23 से 18:24

भद्रा मुख- 18:24 से 20:07

रंगवाली होली- 21 मार्च
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 10:44 (20 मार्च)

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07:12 (21 मार्च)

होलिका दहन कैसे करें?होली कैसे जलायें

होलिका दहन कैसे करें?होली कैसे जलायें

holika-dehen-pooja-kaise-karein


होली हिंदुओं का अत्यंत प्रमुख पर्व है । होली का पर्व दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन होता है इस दिन होलिका को जलाया जाता है और दूसरे दिन सभी लोग हर्ष उल्लास से रंग खेलते है । शास्त्रो में होलिका दहन की विधि बतायी गयी है, मान्यता है कि होलिका दहन विधिपूर्वक करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है, घर कारोबार में सुख-समृद्धि का वास होता है, जानिए होलिका दहन कैसे करें, होली कैसे जलायें ।

 वर्ष 2019 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बुधवार 20 मार्च को है । लेकिन प्रात: 10.45 बजे से रात्रि 8.59 बजे तक भद्रा रहेगी। इसलिए इस वर्ष रात्रि 9 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा।

 21 मार्च 2019 को रंगवाली होली जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि भी कहते है खेली जाएगी ।

 होलिका दहन करने से पहले होली की पूजा की जाती है। होलिका दहन मुहुर्त समय में जल, फूल, गुलाल, कलावा तथा गुड आदि से होलिका का पूजन करते है । गोबर से बनाई गई खिलौनों की चार मालाएं अलग से घर लाकर रख दी जाती है। इसमें से एक माला पितरों के नाम की, दूसरी माला हनुमान जी के नाम की, तीसरी माला शीतला माता के नाम की तथा चौथी माला अपने घर- परिवार के नाम की होती है ।

 सर्वप्रथम कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर सात परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है। फिर लोटे का शुद्ध जल व अन्य पूजन की सभी वस्तुओं रोली, चावल, गंध, पुष्प, कच्चा सूत, गुड, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल नई फसल के धान्यों जैसे- पके चने की बालियां व गेंहूं की बालियों को एक-एक करके होलिका को समर्पित किया जाता है,पुष्प से पंचोपचार विधि से होलिका का पूजन  किया जाता है एवं पूजन के बाद जल से अर्ध्य दिया जाता है

सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होलिका में अग्नि प्रज्जवलित कर दी जाती है, अंत में सभी पुरुष रोली का टीका लगाते है, महिलाएं गीत गाती है.और लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल रंग का तिलक करते है बडों का आशिर्वाद लेते है ।

 होलिका दहन में घर के सभी सदस्यों को अवश्य ही शामिल होना चाहिए । होलिका दहन  में चना, मटर, गेंहूँ बालियाँ या अलसी आदि डालते हुए अग्नि की तीन / सात परिक्रमा करें। इससे घर में शुभता आती है।
 होलिका दहन के बाद उसकी थोड़ी भस्म जरूर लाएं, उसका टीका किसी महत्वपूर्ण कार्य में जाते हुए पुरुष अपने मस्तक पर और स्त्री अपने गर्दन में लगाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी और धन संपत्ति में भी वृद्धि होगी ।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

होली होलिका दहन 2019, महत्व, तारीख और मुहुर्त

होली होलिका दहन 2019, तारीख और मुहुर्त




होलिका दहन 20 मार्च 2019 दिन बुधवार को पड़ रहा है. होलिका दहन की में टाइमिंग यानी मुहुर्त का भी बहुत अर्थ होता है. लोग उचित समय पर होलिका दहन करें तो ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार उसका फायदा बहुत अधिक होता है. इस बार होलिका दहन काफी देर से होगा. सामान्यतया यह शाम 4 बजे के बाद होता है लेकिन इस बार भद्र मुख के कारण होलिका दहन का कार्यक्रम थोड़ी देर से शुरू होगा. मुंबई वासियों और पश्चिम भारत को होलिका दहन के लिए काफी कम समय मिलेगा, जो कि 10 मिनट है. यह 8.57 से शुरू होकर 9.09 तक चलेगा. वहीं दिल्ली और उत्तर भारत में यह 8.57 से शुरू होगा और देर रात 12.28 तक चलेगा.

होली 2019 तारीख और समय

इस बार होली 21 मार्च, 2019 को पड़ रहा है, जो कि दिन गुरूवार को आ रहा है. इस बार होली खेलने का मुहुर्त सुबह 8 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक है. इस दौरान पूरे देश भर में होली खेली जाएगी. इस दौरान मथुरा, वृंदावन और बरसाने की होली काफी प्रसिद्ध होती है. देश विदेश सो लोग यहां की लठ्ठमार होली देखने और खेलने आते हैं.

होली होलिका दहन महत्व

होली में होलिका दहन का अपना ही महत्व है. कहा जाता है कि होलिका नाम की एक राजकुमारी को अग्नि के ताप से अप्रभावित होने का वरदान प्राप्त था. लेकिन भगवान विष्णु के एक उपासक प्रहलाद ने अपनी बुआ होलिका के इस घमण्ड को तोड़ दिया था. माना जाता है कि होलिका जब अपने भतीजे के साथ अग्नि में प्रवेश की तो वह जल गईं, जबकि प्रहलाद बच गए. उसके बाद से यह होलिका दहन मनाया जाता है. लोग शाम के वक्त अपने घर के बाहर लकड़ी इकट्ठा करते हैं और उसे जलाते हैं और खुद की बुराईयों को भी जलाने की प्रार्थना करते हैं.

Slider (Need Documentation)

 
Copyright © 2019 Vrat Aur Tyohar. | All Rights Reserved '>