//1?1:2}function urlMod(){var e=window.location.pathname;"p"===e.substring(1,2)?(e=(e=e.substring(e.indexOf("/",1)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../"+e)):(e=(e=postsDatePrefix?e.substring(1):e.substring(e.indexOf("/",7)+1)).substr(0,e.indexOf(".html")),history.replaceState(null,null,"../../"+e))}function urlSearch(e,t){var n=e+".html";t.forEach(function(e){-1!==e.search(n)&&(window.location=e)})}function urlManager(){var e=urlVal();0===e?accessOnly||urlMod():1===e?getJSON(postsOrPages[feedPriority],1):2===e&&(accessOnly||history.replaceState(null,null,"/"))}function getJSON(e,t){var n=document.createElement("script");if(useApiV3){var o="https://www.googleapis.com/blogger/v3/blogs/"+blogId+"/"+e+"?key="+apiKey+"#maxResults=500#fields=nextPageToken%2Citems(url)#callback=bloggerJSON";nextPageToken&&(o+="#pageToken="+nextPageToken),nextPageToken=void 0}else o=window.location.protocol+"//"+window.location.hostname+"/feeds/"+e+"/default?start-index="+t+"#max-results=150#orderby=published#alt=json-in-script#callback=bloggerJSON";o=o.replace(/#/g,amp),n.type="text/javascript",n.src=o,document.getElementsByTagName("head")[0].appendChild(n)}function bloggerJSON(e){var t=[];if(useApiV3||void 0===urlTotal&&(urlTotal=parseInt(e.feed.openSearch$totalResults.$t)),useApiV3){try{e.items.forEach(function(e,n){t.push(e.url)})}catch(e){}nextPageToken=e.nextPageToken}else try{e.feed.entry.forEach(function(n,o){var r=e.feed.entry[o];r.link.forEach(function(e,n){"alternate"===r.link[n].rel&&t.push(r.link[n].href)})})}catch(e){}urlSearch(window.location.pathname,t),urlTotal>150?(jsonIndex+=150,urlTotal-=150,getJSON(postsOrPages[feedPriority],jsonIndex)):nextPageToken?getJSON(postsOrPages[feedPriority]):secondRequest&&(nextPageToken=void 0,urlTotal=void 0,jsonIndex=1,secondRequest=!1,0===feedPriority?(feedPriority=1,getJSON("posts",1)):1===feedPriority&&(feedPriority=0,getJSON("pages",1)))}function bloggerJS(e){e&&(feedPriority=e),urlManager()}bloggerJS(); //]]> Vrat Aur Tyohar: हरियाली तीज
LATEST POSTS
हरियाली तीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाली तीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

हरियाली तीज व्रत के नियम और उपाय जिनके बिना पूजा अधूरी है

हरियाली तीज व्रत के नियम और उपाय जिनके बिना पूजा अधूरी है 



तीज का त्यौहार हिन्दू शास्त्रों में उल्लेखित सबसे पवित्र महीने यानि सावन मास में आता है। ये त्यौहार सावन मास की शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन मनाया जाता है। सावन में बारिश होने की वजह से हर तरफ हरियाली छाई होती है। जिसके कारण तीज को हरियाली तीज (Haryali Teej) भी कहा जाता है। साल 2019 में तीज 3 अगस्त को उत्तर भारत समेत देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती है। इस दिन महिलाएं साज श्रृंगार और मेंहदी लगाकर लोकगीतों का मजा उठाती हैं और झूला झूलती हैं। तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तीज के व्रत को शास्त्रों में करवा चौथ के समान ही महत्व दिया गया है।

हरियाली तीज के उपाय 

1.जिन पत्ति - पत्नियों में अक्सर लड़ाई रहती है। हरियाली तीज के वह पत्नि गवान श‍िव को बेलपत्र, अबीर-गुलाल, अर्प‍ित करें और मां गौरी को चांदी के पात्र में सिंदूर अर्प‍ित करें। इसके बाद भगवान शिव और मां पार्वती से अपने वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें और प्रतिदिन वही सिंदूर लगाएं। ऐसा करने से आपके वैवाहिक सुख में मधूरता आएगी। 

2.जिन स्त्रियों के पति का स्वास्थय अक्सर खराब रहता हो। वह स्त्रियां हरियाली तीज के दिन शाम के समय में भगवान शिव के मंदिर में जाएं और शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और भगवान शिव से अपने जीवनसाथी के उतम स्वास्थय की कामना करें। 

3.जो पत्ति - पत्नि किसी भी कारणवश एक- दूसरे से दूर रह रहे हों। वह हरियाली तीज के दिन भगवान शिव को पीला और मां पार्वती को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद दोनों वस्त्रों में गांठ लगाकर अपने पास रखें और भगवान शिव और माता पार्वती से एक -दूसरे के साथ रहने के लिए प्रार्थना करें। 

4.जो कुंवारी कन्याएं एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं। वह हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शाम के समय में पूजा करें और मां पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें और खुद भी हाथों में चुड़ीया और मेंहदी अवश्य लगाएं। पूजा विधि संपन्न करे के बाद किसी सुहागन स्त्री को श्रृंगार की सभी वस्तुएं भी दान करें। ऐसा करने से आपको उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। 

5.हरियाली तीज पर पत्नी को चावल से बनी खीर बनानी चाहिए। इसके बाद उस खीर का भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद पत्ति और पत्नि को वह खीर खूद भी खानी चाहिए। ऐसा करने से आप दोनों के बीच में प्रेम बढ़ेगा और अगर कोई तनाव था तो वह खत्म हो जाएगा।

हरियाली तीज व्रत के नियम 


1.हरियाली तीज का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। इसलिए अगर कोई महिला सुबह के समय इस व्रत को शुरु कर देती है तो वह अन्न और जल व्रत के पारण के बाद ही ग्रहण कर सकती है। 

2.हरियाली तीज का व्रत करने से पहले बाल धोकर ही स्नान करें नहीं तो आपको व्रत के पूर्ण फलों की प्राप्ति नही होगी।

3.हरियाली तीज का व्रत एक बाद शुरु करने के बाद आपको हमेशी ही यह व्रत रखना होगा। अगर किसी कारण वश आपका यह व्रत छुट गया है तो इस व्रत का उद्यापन करके ही इस व्रत को छोड़े। 

4.हरियाली तीज के दिन रात भर भगवान शिव और माता पार्वती और भगवान शिव का जागरण और कीर्तन करना चाहिए।

 5.हरियाली तीज के व्रत का पारण प्रदोष काल में किया जाता है। प्रदोष काल वह समय होता है जब दिन और रात का समय मिलता है। इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद व्रत का पारण करें।

हरियाली तीज 2019 का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और व्रत कथा


हरियाली तीज 2019 का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और व्रत कथा

hariyali-teej-shubh-muhurat-mahatv-katha-puja-vidhi-mantra



श्रावण के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज या श्रावणी तीज मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह त्योहार उत्तर भारत में मनाया जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो इस त्योहार को कजली तीज के रूप में भी मनाते हैं। यह त्योहार 3 अगस्त 2019 को है। महिलाओं के इस त्योहार में जब प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ी होती है तो सभी के मन में मोर नाचने लगते हैं। जहां एक ओर पेड़ों की डालों में झूले डाले जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर यह व्रत सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत जयादा महत्वपूर्ण होता है। आस्था, सौंदर्य और प्रेम से भरा यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने की वजह से इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। बताते चलें कि इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, गाना गाती हैं और खुशियां मनाती हैं।

हरियाली तीज व्रत की पूजन विधि 

हरियाली तीज का व्रत करने वाली महिलाओं को प्रात: काल ही उठ कर स्नानध्यान कर लेना चाहिए। उसके बाद पूजा करने का संकल्प लेकर 'उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये' मंत्र का जाप करना चाहिए। बता दे कि पूजा शुरू करने से पहले काली मिट्टी से भगवान शिव और मां पार्वती व भगवान गणेश की मूर्ति को बनाना चाहिए। फिर थाली में सुहाग की सामग्रियों को एकत्रित कर व सजाकर माता पार्वती को चढ़ाना चाहिए। जिसके बाद भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाकर तीज व्रत की कथा सुननी या पढ़नी चाहिए।

हरियाली तीज व्रत की कथा 



हरियाली तीज व्रत की एक पौराणिक कथा है। जिसके अनुसार भगवान शिव एक दिन माता पार्वती को अपने मिलने की कथा सुनाते हैं। भगवान शिव माता पार्वती को बताते हैं कि तुमने मुझे अपने पति के रूप में पाने के लिए 107 बार जन्म लिया, लेकिन तुम मुझे अपने पति के रूप में एक भी बार नही पा सकी। फिर जब 108वीं बार तुमने पर्वतराज हिमालय के घर जन्म लिया तो तुमने मुझे अपने वर के रूप में पाने के लिए हिमालय पर घोर तपस्या की। और उस तपस्या के दौरान तुमने अन्न-जल का भी त्याग कर दिया था। और सूखे पत्तों चबाकर तुम पूरा दिन बिताती थी। बिना मौसम की परवाह किए हुए तुमने निरंतर तप किया। तुम्हारे पिता तुम्हारी ऐसी स्थिति देखकर बहुत दुखी व नाराज थे। लेकिन फिर भी तुम वन में एक गुफा के अंदर मेरी आराधना में लीन रहती थी। भाद्रपद के महीने में तृतीय शुक्ल को तुमने रेत से एक शिवलिंग बनाकर मेरी आराधना की जिससे खुश होकर मैने तुम्हारी मनोकामना पूरी की। जिसके बाद तुमने अपने पिता से कहा कि 'पिताजी, मैंने अपने जीवन का काफी लंबा समय भगवान शिव की तपस्या में बिता दिया है। और अब भगवान शिव ने मेरी तपस्या से प्रसन्न होकर मुझे स्वीकार भी लिया है। इसलिए अब मैं आपके साथ तभी चलूंगी जब आप मेरा विवाह भगवान शिव के साथ ही करेंगे। जिसके बाद पर्वतराज ने तुम्हारी इच्छा स्वीकार कर लिया और तुम्हें घर वापस ले गए। कुछ समय बाद ही उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ हमारा विवाह करा दिया। शिव जी कहते हैं कि हे पार्वती! भाद्रपद शुक्ल तृतीया को तुमने मेरी आराधना करके जो व्रत किया था यह उसी का परिणाम है जो हम दोनों का विवाह संभव हो सका। शिव जी ने पार्वती जी से कहा कि इस व्रत का महत्त्व यह है कि इस व्रत को पूरी निष्ठा से करने वाली प्रत्येक स्त्री को मैं मनवांछित फल देता हूँ। इतना ही नही भगवान शिव ने पार्वती जी से कहा कि जो भी स्त्री इस व्रत को पूरी श्रद्धा से करेंगी उसे तुम्हारी तरह अचल सुहाग की प्राप्ति होगी।

हरियाली तीज पर्व की तिथि व मुहूर्त 

हरियाली तीज 2019 - 3 अगस्त 
तृतीया तिथि - शनिवार, 3 अगस्त 2019 
तृतीया तिथि प्रारंभ - 01:36 बजे (3 अगस्त 2019)
 तृतीया तिथि समाप्त - 22:05 बजे (3 अगस्त 2019)

हरियाली तीज के मंत्र  

1. गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।। 
2.श्री भगवते साम्ब शिवाय नमः 
3.उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये 
4.देवि देवि उमे गौरी त्राहि माम करुणा निधे, ममापराधा छन्तव्य भुक्ति मुक्ति प्रदा भव

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

हरियाली तीज पर्व पूजा विधि,कथा व शुभ मुहूर्त 2019

हरियाली तीज 2019




हरियाली तीज या श्रावणी तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है| यह प्रमुख रुप से उत्तर भारत में मनाया जाता है| पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे कजली तीज के रूप में मनाते हैं| यह महिलाओं का उत्सव है| सावन में जब प्रकृति ने हरियाली की चादर ओढ़ी होती है तब हर किसी के मन में मोर नाचने लगते हैं| पेड़ों की डाल में झूले पड़ जाते हैं| सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्व है| आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं| इस मौके पर महिलाएं झूला झूलती हैं, गाती हैं और खुशियां मनाती हैं|
हरियाली तीज व्रत पूजा विधि
सुबह उठ कर स्‍नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद मन में पूजा करने का संकल्प लें और 'उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये' मंत्र का जाप करें| पूजा शुरू करने से पूर्व काली मिट्टी से भगवान शिव और मां पार्वती तथा भगवान गणेश की मूर्ति बनाएं| फिर थाली में सुहाग की सामग्रियों को सजा कर माता पार्वती को अर्पण करें| ऐसा करने के बाद भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाएं| उसके बाद तीज की कथा सुने या पढ़ें|
हरियाली तीज व्रत कथा
यह एक पौराणिक कथा है| कथा के अनुसार एक दिन भगवान शिव माता पार्वती को अपने मिलन की कथा सुनाते हैं| वे बताते हैं पार्वती तुमने मुझे अपने पति रूप में पाने के लिए 107 बार जन्म लिया; किन्तु मुझे पति के रूप में पा न सकीं| 108 वीं बार तुमने पर्वतराज हिमालय के घर जन्म लिया| शिवजी कहते हैं – पार्वती तुमने हिमालय पर मुझे वर के रूप में पाने के लिए घोर तप किया था| इस दौरान तुमने अन्न-जल त्याग कर सूखे पत्ते चबाकर दिन व्यतीत किया। मौसम की परवाह किए बिना तुमने निरंतर तप किया| तुम्हारी इस स्थिति को देखकर तुम्हारे पिता बहुत दुःखी और नाराज़ थे| तुम वन में एक गुफा के भीतर मेरी आराधना में लीन थी| भाद्रपद तृतीय शुक्ल को तुमने रेत से एक शिवलिंग का निर्माण कर मेरी आराधना कि जिससे प्रसन्न होकर मैंने तुम्हारी मनोकामना पूर्ण की| इसके बाद तुमने अपने पिता से कहा कि ‘पिताजी,  मैंने अपने जीवन का लंबा समय भगवान शिव की तपस्या में बिताया है और भगवान शिव ने मेरी तपस्या से प्रसन्न होकर मुझे स्वीकार भी कर लिया है| अब मैं आपके साथ एक ही शर्त पर चलूंगी कि आप मेरा विवाह भगवान शिव के साथ ही करेंगे|" पर्वतराज ने तुम्हारी इच्छा स्वीकार कर ली और तुम्हें घर वापस ले गये| कुछ समय बाद उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ हमारा विवाह किया|”  “हे पार्वती! भाद्रपद शुक्ल तृतीया को तुमने मेरी आराधना करके जो व्रत किया था, उसी के परिणाम स्वरूप हम दोनों का विवाह संभव हो सका| इस व्रत का महत्त्व यह है कि इस व्रत को पूर्ण निष्ठा से करने वाली प्रत्येक स्त्री को मैं मन वांछित फल देता हूँ| भगवान शिव ने पार्वती जी से कहा कि इस व्रत को जो भी स्त्री पूर्ण श्रद्धा से करेंगी उसे तुम्हारी तरह अचल सुहाग की प्राप्ति होती|

हरियाली तीज पर्व तिथि व मुहूर्त 2019


हरियाली तीज 2019
3 अगस्त
तृतीया तिथि - शनिवार, 3 अगस्त 2019
तृतीया तिथि प्रारंभ - 01:36 बजे (3 अगस्त 2019) से
तृतीया तिथि समाप्त - 22:05 बजे (3 अगस्त 2019) तक

Slider (Need Documentation)

 
Copyright © 2019 Vrat Aur Tyohar. | All Rights Reserved '>