अक्टूबर नवरात्रि 2018 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
नवरात्रि देवी दुर्गा को समर्पित पर्व है। जिसमे देवी के नौ अलग अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है, जिन्हें नवदुर्गा कहते है। नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी या दशहरा मनाया जाता है। अक्टूबर नवरात्रि को सभी नवरात्रों में सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इसे महा नवरात्रि भी कहा जाता है। यह आश्विन माह में शरद ऋतू में आती है। इसी कारण इसका नाम शारदीय नवरात्रि पड़ा।
नवरात्रि कलश पूजा
अक्टूबर नवरात्रि का त्यौहार पुरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जहां उत्तर भारत में इसे नवरात्रि कहा जाता है वहीं पश्चिम बंगाल और उससे सटे राज्यों में इसे दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा गुजरात में भी यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां डांडिया और गरबा खेलने का बहुत महत्व होता है। यहाँ 2018 में शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और सही समय दिया गया है। आप मुहूर्त के हिसाब से नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना कर सकते हैं।
बता दें नवरात्रि में कलश स्थापना का खास महत्व होता है। इसलिए इसकी स्थापना सही और उचित मुहूर्त में ही करनी चाहिए। हिन्दू शास्त्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है की कलश स्थापना सही मुहूर्त में ही करना चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। और परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।
नवरात्रि 2018 कलश स्थापना मुहूर्त
२०१८ में देवी दुर्गा का वाहन
2018 में देवी दुर्गा का आगमन नाव पर होगा। और उनका प्रस्थान हाथी पर होगा।
अक्टूबर नवरात्रि २०१८
2018 में नवरात्रि 10 अक्टूबर 2018, बुधवार से प्रारंभ हो रही है। जो 18 अक्टूबर 2018, शुक्रवार तक चलेंगी।
नवरात्रि कलश स्थापना
नवरात्रि २०१८ कलश स्थापना 10 अक्टूबर 2018 को बुधवार को होगा।
नवरात्रि कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना मुहूर्त = 06:22 से 07:25 तक।
मुहूर्त की अवधि = 01 घंटा 02 मिनट।
नवरात्रि कलश स्थापना कब करें?
घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि को किया जाएगा। जो चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में संपन्न होगा।
प्रतिपदा तिथि का आरंभ = 9 अक्टूबर 2018, मंगलवार 09:16 बजे।
प्रतिपदा तिथि समाप्त = 10 अक्टूबर 2018, बुधवार 07:25 बजे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें